छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: महिला डीएसपी, गर्भावस्था के दौरान भी चिलचिलाती धूप में कर रही है ड्यूटी

Admin2
20 April 2021 10:41 AM IST
छत्तीसगढ़: महिला डीएसपी, गर्भावस्था के दौरान भी चिलचिलाती धूप में कर रही है ड्यूटी
x
कोरोना का कहर

छत्तीसगढ़। लॉकडाउन में दंतेवाड़ा की डीएसपी शिल्पा साहू सड़कों पर उतरकर बेवजह घर से निकलने वालों को समझाइश दे रही हैं। खास बात ये है कि डीएसपी शिल्पा साहू 5 महीने की गर्भवती भी हैं। इसके बावजूद वे सड़कों पर लोगों को समझाइश दे रही हैं कि घर से बिना वजह न निकलें। कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने लोगों से अपील भी कर रही हैं।

कोरोना की दूसरी लहर के बीच चिलचिलाती धूप में भी सड़क पर उतर कर ड्यूटी कर रही हैं। ये तस्वीर सोमवार की है जब डीएसपी शिल्पा खुद सड़क पर उतरीं और बेवजह घर से निकलने वालों को समझाइश देती रही हैं। उपनी टीम के साथ मौजूद रहकर चालानी कार्रवाई भी की । शिल्पा ने लोगों से अपील की कि हम सड़क पर इसलिए हैं, ताकि आप सुरक्षित रहें।


Next Story