छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सरकारी स्कूल के समीप मिली महिला की लाश, लोगों में फैली सनसनी

Admin2
5 April 2021 10:42 AM IST
छत्तीसगढ़: सरकारी स्कूल के समीप मिली महिला की लाश, लोगों में फैली सनसनी
x
जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़/पेंड्रा। सरकारी स्कूल के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला की जलती हुए लाश लोगों ने देखा। लोगों ने पानी डालकर बचाने की कोशिश की। आग से बुरी तरह से झुलसी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अमरकंटक में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के सामने यह घटना हुई है। आग से पूरी तरह जलने से ​महिला की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि रात को महिला को जिंदा देखा गया था। महिला रीवा की बस की टिकट रखी हुई थी।

वहीं आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर मौत हो गई। मृत युवती की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। युवती की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के बाद अमरकंटक पुलिस जांच में जुट गई है। इस घटना से लोगों में सनसनी फैल गई।

Next Story