![छत्तीसगढ़: आंगन में काम कर रही महिला को मारी गोली छत्तीसगढ़: आंगन में काम कर रही महिला को मारी गोली](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/06/1619129-untitled-39-copy.webp)
x
बड़ी वारदात
जशपुर। नारायणपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। नारायणपुर के पत्थलगांव में दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी। दरअसल, नारायणपुर थाना क्षेत्र के गायलूंगा गांव में सुबह 5 बजे दो बाइक सवार युवकों ने अपने घर के आंगन में काम कर रही महिला को गोली मार दी। मामले की सूचना मिलने के बाद नारायणपुर पुलिस जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पत्थलगांव में सुबह 5 बजे दो अज्ञात युवकों ने शराब देने से मना करने पर महिला को गोली मार दी। जिसके बाद नारायणपुर पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। यह पूरा मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र के गायलूंगा गांव का है।
Next Story