छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: महिला ने खुद को लगाई आग...इलाज के दौरान मौत

Admin2
6 Feb 2021 7:32 PM IST
छत्तीसगढ़: महिला ने खुद को लगाई आग...इलाज के दौरान मौत
x
जानिए वजह

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर से सटे आरंग थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार महिला आत्महत्या कर ली है. महिला खुद के ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली. आग में गभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना भानसोज गांव का है.

आरंग थाना प्रभारी लेखधर दीवान के मुताबिक ग्राम भानसोज निवासी चामीन बाई निर्मलकर (35 वर्ष) बीते तीन महीनों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी. जिसका रायपुर में इलाज चल रहा था. बीमारी से परेशान होकर महिला ने आज अपने बाथरूम में खुद पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा ली. जिस दौरान महिला ने खुद को आग के हवाले किया, तब घर के सभी सदस्य खेत के काम से बाहर गए थे. महिला की अचानक चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने घर जाकर देखा, तो महिला की मौत हो चुकी थी.

Next Story