
x
सनसनीखेज मामला
छत्तीसगढ़। महासमुंद जिले के ग्राम बम्हनी में 50 साल की एक महिला की अज्ञात आरोपी ने चाकू मारकर हत्या कर दी है।मृतिका का नाम संतोष यादव है। जिस समय यह वारदात हुई, उस समय महिला अपने घर में खाना बना रही थी। घटना का कारण अभी तक अज्ञात है। मृतिका के पेट और हाथ में जख्म के निशान हैं। इसे अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या चाकू मारकर की गई है। यह घटना महासमुंद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस जांच में जुट चुकी है।
Next Story





