छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सुबह महिला से किया दुष्कर्म, फिर कर दी हत्या, शाम को आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
2 Oct 2021 3:34 PM GMT
छत्तीसगढ़: सुबह महिला से किया दुष्कर्म, फिर कर दी हत्या, शाम को आरोपी गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंबिकापुर। राजपुर से लगे ग्राम नवकी गेउर नदी तट पर महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मूलतः ग्राम डुमरखोला पस्ता निवासी आरोपित गुलशन उर्फ परसोतम गोड़ 45 वर्ष ने महिला के साथ दुष्कर्म किया था, विरोध करने पर आरोपित ने डंडे से उसकी पिटाई की थी। मारपीट से मौत के बाद आरोपित भाग निकला था। राजपुर पुलिस ने आरोपित को दुष्कर्म और हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित भी वर्तमान में ग्राम नवकी खाड़पारा में ही निवास कर रहा था।

शनिवार की सुबह राजपुर से लगे ग्राम नवकी के गेउर नदी तट पर महिला की संदिग्ध परिस्थतियों में लाश मिली थी। थाना प्रभारी अखिलेश सिंह के साथ पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच जांच में जुट गई थी। घटनास्थल और शव की परिस्थिति संदेह पैदा कर रही थी। मृतका के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। शरीर में चोट के निशान भी थे। पुलिस जांच में मृतका के स्वजनों का भी सहयोग मिला।

जांच में पता चला कि शुक्रवार को गांव के एक व्यक्ति के घर करमा त्योहार मनाया जा रहा था। मृतका भी करमा खेलने गई थी। रात को वह घर नहीं लौटी तो स्वजन सो गए। सुबह बेटे को पता चला तो वह मौके पर पहुंचा था। गांव के दो व्यक्तियों ने मृतका के पुत्र को यह जानकारी दी थी कि रात को आरोपित गुलशन उर्फ परसोतम गोड़, मृतका को डंडे से मारपीट करते हुए खींचते गलत नीयत से गेउर नदी तरफ ले जा रहा था।

यही जानकारी मृतक के पुत्र ने पुलिस को दी थी। उसने दुष्कर्म और हत्या का संदेह जताया था। थाना प्रभारी अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल गुलशन उर्फ परसोतम गोड़ को हिरासत में ले पूछताछ किया तो उसने बताया कि करमा खेलने के बाद वह मृतका को खींचते हुए साथ ले गया था। महिला के साथ उसने दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ और झगड़े के दौरान डंडे से मारकर हत्या कर दिया। पुलिस ने चंद घंटे की जांच और विवेचना में ही मामले का पर्दाफाश कर दिया। आरोपित को दुष्कर्म और हत्या के आरोप पर रिमांड पर भेज दिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, अब्दुल मुनाफ, प्रधान आरक्षक शशिशेखर तिवारी, श्यामलाल भगत, आरक्षक पंकज पोर्ते, प्रबोध मिंज, प्रमोद यादव, प्रेमसाय कुजूर, लखेश्वर पैकरा, महिला आरक्षक अनुपमा कपूर, करिश्मा एक्का, सैनिक सोहरमनी शामिल थे।

Next Story