छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: अवैध शराब बेचने का विरोध कर रही महिला को दो लोगों ने बेरहमी से पीटा
Shantanu Roy
23 March 2022 3:52 PM GMT

x
ब्रेकिंग
बिलासपुर। गांव में अवैध शराब बेचने का विरोध कर रही महिला का दो लोगों ने पिटाई कर दी। दोनों गांव में अवैध शराब बेचते हैं। महिला ने अपने सगंठन की महिलाओं के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम पौंसरी में रहने वाली महिलाओं ने महिला कमांडो नाम से संगठन बनाया है। संगठन के माध्यम से गांव वालों को नशे से दूर रहने जागरूक किया जाता है। इसके साथ ही संगठन की ओर से गांव में अवैध शराब बेचने वालों का विरोध किया जाता है।
सोमवार की रात संगठन से जुड़ी महिलाएं गांव के जैत स्तंभ के पास लोगों को गांव में अवैध शराब के विरोध में आगे आने के लिए समझाइश दे रही थीं। इसी दौरान गांव के धनंजय घृतलहरे और दुबे घृतलहरे आए। उन्होंने महिलाओं से गाली-गलौज करने लगे।
इस पर महिलाओं ने दोनों को गांव में शराब बेचने मना करते हुए विरोध किया। दोनों युवकों ने संगठन की दसरी जायसवाल से मारपीट कर दी। इस दौरान उनके संगठन की महिलाएं भी वहां पर मौजूद थीं। महिलाओं ने किसी तरह उन्हें बचाया। इसके बाद महिला संगठन की सदस्यों जामफूल यादव, मीना मरावी, जानकी पटेल, गीता धु्रव के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Shantanu Roy
Next Story