छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: टोनही के शक में महिला की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

Admin2
15 Jun 2021 9:40 AM GMT
छत्तीसगढ़: टोनही के शक में महिला की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
x
पुलिस ने की कार्रवाई

छत्तीसगढ़। राजनांदगांव जिले में बुजुर्ग महिला की टोनही के संदेह में की हत्या के तीनो आरोपी को थाना मोहला पुलिस ने किया गिरफ्तार है। जानकारी के मुताबिक मृतिका द्वारा टोना जादू कर एक्सीडेंट करवाने का आरोप लगाकर आरोपी सोभी राम सोरी, संकाय वाई सोरी, संजय कुमार सोरी एक राय होकर गंदी गंदी गाली और जान से मारने की धमकी देकर महिला को डंडा से मारपीट कर चोट पहुंचाए थे। मृतिका को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी मोहला में भर्ती किया गया। मृतिका को बाद उचित उपचार हेतु शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव रिफर किया गया जहां मृतिका की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।

सभी आरोपी घटना के बाद से फरार थे। मुखबिर सूचना पर 3 आरोपियों को उनके निवास ग्राम कुल्हारदोह से गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहला श्रवण चौबे, सउनि शंकर बर्वे, प्र.आर. तामेश्वर ठाकुर, सुरेश वर्मा, आर. गिरीश कोमा, डामेश्वर ठाकुर, संतोष ध्रुव, म.आर. नाजमीन खान, रोशनी भुआर्य, लिलेश्वरी भण्डारी, म.सहा.आर. ममता जायसवाल की सराहनीय भूमिका रही।

Next Story