छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: महिला मजदूर की मौत, बैलेंस बिगड़ने पर छठवीं मंजिल से गिरी

Nil dhankar
16 Aug 2022 5:36 PM IST
छत्तीसगढ़: महिला मजदूर की मौत, बैलेंस बिगड़ने पर छठवीं मंजिल से गिरी
x

बिलासपुर। छठवीं मंजिल में काम कर रही महिला श्रमिक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके साथ काम कर रहे श्रमिकों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के दौरान पता चला कि महिला बिना सुरक्षा उपाय के उंचाई पर काम कर रही थी। इस पर पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का जुर्म दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइन क्षेत्र के मंगला में रहने वाली कुंती गंधर्व रोजी मजदूरी करती थी। वह अपने साथियों के साथ मंगला के शुभम विहार स्थित निर्माणाधीन मकान में काम करने के लिए गई थी। मकान के छठवीं मंजिल में काम करने के दौरान वह उंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके साथियों ने इसकी जानकारी ठेकेदार को देकर अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। डाक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को देकर शव चीरघर भेज दिया। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। पूछताछ में महिला के पति टेकराम गंधर्व ने बताया कि मंगला निवासी विशालू निषाद ने बिल्डिंग को बनाने का ठेका लिया था। कुंति उसके अंडर में रोजी मजदूरी के लिए जाती थी। वह छठवीं मंजिल में काम कर रही थी। इस दौरान ठेकेदार ने सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था नहीं की थी। उंचाई पर काम कर रहे श्रमिकों को ठेकेदार ने सेफ्टी बेल्ट भी नहीं दिया था। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मौके पर पर्याप्त बांस बल्ली भी नहीं लगाया गया था। इसके कारण महिला उंचाई से गिर गई। जांच के बाद पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Next Story