छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: महिला ने की अपने 2 बच्चों की हत्या, फिर खुद भी...
Nil dhankar
3 Feb 2022 6:08 PM IST

x
छग न्यूज़
कांकेर। कांकेर जिले के दुधावा क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। एक माँ ने अपने ही जाए ढाई साल और 9 महीने के मासूम बच्चों को फांसी पर लटका दिया और फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार मां ने अपने ही दो बच्चों को फांसी पर लटका कर मौत के घाट उतार दिया। जिसमे से एक ढाई साल और दूसरा 9 महीने का है। फिर खुद भी फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली।
महिला ने घर को अंदर से बन्दकर इस घटना को अंजाम दिया। घटना दुधावा चौकी क्षेत्र के मुसुरपुट्टा गांव का है। सूचना के बाद मौके पर पहुचीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतिका का नाम भुनेश्वरी ध्रुव पति चेतन ध्रुव उम्र 28 वर्ष है। बेटी देविका ध्रुव ढाई साल की थी और बेटा टिकेश्वर ध्रुव 11 माह का। फिलहाल बच्चो को मारकर महिला के आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
Next Story





