छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, तीनों की हुई मौत

Nil dhankar
16 Sept 2022 10:50 AM IST
छत्तीसगढ़: दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, तीनों की हुई मौत
x
छग

कोरबा। एक महिला ने बीती रात अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद गई. सुबह लोगों ने तीनों का शव देकर पुलिस को खबर दी. पुलिस ने तीनों का शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम मांगामार की है. पुलिस ने बताया कि रामगोपाल उइके की पत्नी गिरजा बाई (26 वर्ष) अपनी 6 महीने की बेटी सानिया और 2 वर्ष के बेटे सिद्धांत उर्फ सिद्धू के साथ घर से निकली और बगल में बने कुएं में बच्चों कूद गई.

घटना के वक्त उसका पति घर में सो रहा था. सुबह लोगों ने तीनों का शव को कुएं में देखा, जिसके बाद पुलिस को खबर दी. परिजनों के मुताबिक, महिला की मानसिक स्थिति पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी. पुलिस ने बताया कि मृतका अपने मायके में रहा करती थी. घटना के बाद पति और परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story