छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: महिला IAS के बेटे ने युवती और उसके भाई को पीटा...ओवरटेक कर किया मारपीट

jantaserishta.com
11 Jan 2021 10:15 AM IST
छत्तीसगढ़: महिला IAS के बेटे ने युवती और उसके भाई को पीटा...ओवरटेक कर किया मारपीट
x

DEMO PIC 

FIR दर्ज

छत्तीसगढ़। रायपुर राजधानी में एक महिला IAS के पुत्र की गुंडागर्दी सामने आई है। मामूली विवाद में IAS के पुत्र ने एक युवती और उसके भाई से मारपीट की। मामले में खम्हारडीह पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बीती रात महिला IAS के पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह का कचना रेलवे फाटक के पास कार आगे-पीछे करने को लेकर एक युवती से मामूली विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी युवक द्वारा कार का पीछा कर ऐश्वर्य किंगडम स्थित घर के पास गाड़ी रुकवा कर युवती समेत उसके भाई के साथ मारपीट की गई है। प्रार्थिया की शिकायत पर आरोपी युवक देवेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत मिलते ही आरोपी के खिलाफ थाना खम्हारडीह में गाली गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने की अपराध पर धारा 341, 294, 506, 323 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story