छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़....शिकायत के 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

Admin2
5 Dec 2020 8:48 PM IST
छत्तीसगढ़: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़....शिकायत के 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
x
यहां का है पूरा मामला

छत्तीसगढ़/भिलाई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित झा ने बताया कि महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर 24 घंटे के भीतर थाना उतई में चालान पेश किया गया। गौरतलब है कि थाना उतई की त्वरित कारवाही में लोक अभियोजक से कराई प्रकरण की समीक्षा और सक्षम न्यायालय में पीड़िता का कथन पेश कर, समग्र कार्यवाही किया। इससे 24 घंटे के भीतर चालान पेश कर दिया गया। आरोपी द्वारा पीड़ित महिला से घर घुसकर छेड़छाड़ की गई थी। इस पर तत्काल उतई पुलिस ने धारा 354, 456 के तहत थाना उतई में मामला पंजीबद्ध कर त्वरित कार्रवाई की गई और आरोपी को धर दबोचा।



Next Story