छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: महिला आरक्षक को ऑटो चालक ने मारा थप्पड़...कुचलने की कोशिश भी की

Admin2
13 Oct 2020 7:00 PM IST
छत्तीसगढ़: महिला आरक्षक को ऑटो चालक ने मारा थप्पड़...कुचलने की कोशिश भी की
x
जमकर हुआ बवाल

धमतरी। जिले में एक ऑटो चालक की गुंडागर्दी सामने आई है। आरोपी चालक ने महिला आरक्षक से विवाद किया। इस दौरान महिला को एक थप्पड़ भी जड़ दिया। इसके बाद आरक्षक को रौंदने का भी प्रयास किया। जानकारी के अनुसार आरोपी ऑटो चालक सिग्नल तोड़कर आगे निकल रहा था, इस दौरान महिला आरक्षक ने ऑटो को रोककर लापरवाही पर फटकार लगाई। इतना सुनने के बाद चालक का गुस्सा इतना बढ़ गया कि महिला आरक्षक को ही थप्पड़ जड़ दिया।

इसके बाद महिला आरक्षक को मारने की नियत से ऑटो चलाकर रौंदने का भी प्रयास किया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।



Next Story