छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सदमे में महिला की मौत, एक साथ उठी मां-बेटे की अर्थी

Admin2
10 April 2021 12:02 PM GMT
छत्तीसगढ़: सदमे में महिला की मौत, एक साथ उठी मां-बेटे की अर्थी
x
दिल दहलाने वाली घटना घटी

छत्तीसगढ़/ डोंगरगढ़। शहर में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी है। जवान बेटे की मौत के बाद मां ने भी बेटे की याद में रो-रोकर दम तोड़ दिया। दोनों की आर्थियां मोहल्ले से एक साथ निकली और एक साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया। इस घटना से पूरा शहर सदमे में है। जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ रोड निवासी 38 साल के संजय बोपचे की कल देर शाम मौत हो गई। संजय को दो दिनों से बुखार था और शुक्रवार की शाम को वो बुखार में भी नहा लिया था। जिससे उसका बीपी कम हो गया और उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद उसकी मां सदमे में आ गई और उसने रो-रोकर दम तोड़ दिया। दोनों की मौत की खबर सुनकर मोहल्ले में मातम छा गया। दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिसके बाद दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।


Next Story