छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: महिला पार्षद ने किया हैरान करने वाला दावा, सोशल मीडिया में बना चर्चा का विषय

Admin2
12 Jun 2021 1:19 PM IST
छत्तीसगढ़: महिला पार्षद ने किया हैरान करने वाला दावा, सोशल मीडिया में बना चर्चा का विषय
x

फाइल फोटो 

छत्तीसगढ़

रायपुर। कोरोना की दूसरी डोज लेने के बाद शरीर में लोहा चिपकने का मामला छत्तीसगढ़ में भी सामने आया है। राजनांदगांव नगर निगम की सभापति ने टीका लगाने के बाद शरीर में लोहा, स्टील धातु चिपकने का दावा किया है। सभापति सुनीता फड़नवीस के पति अशोक फड़नवीस ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। बताया कि कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद पत्नी का शरीर चुंबक की तरह काम कर रहा है। बर्तन, लोहा समेत अन्य स्टील धातु आसानी से चिपक जा रहे हैं। बता दें कि अशोक की पत्नी सुनीता नगर निगम वार्ड नं 23 की पार्षद है।

Next Story