छत्तीसगढ़: महिला ने एग्रीमेंट के लिए अपने परिचित को बुलाया, बेटे ने गुस्से में आकर मां को पीटा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिलासपुर। किराए के मकान में रहने वाली महिला ने एग्रीमेंट के लिए अपने परिचित को बुलाया। इसी बात को लेकर महिला के बेटे ने अपनी मां की पिटाई कर दी। साथ ही उनके साथ आए व्यक्ति से भी मारपीट करते हुए उसकी कार में तोड़फोड़ किया। महिला ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
चांटीडीह निवासी वर्षा मानिकपुरी सिंधी कॉलोनी में किराए के मकान में रहती हैं। मकान मालिक ने किराए के लिए एग्रीमेंट तैयार करने के लिए कहा। इस पर महिला ने अपने पूर्व परिचित रामकृष्ण त्रिपाठी को मंगलवार की सुबह घर बुलाया।
रामकृष्ण के घर आने पर वर्षा का बेटा शिवम नाराज हो गया। उसने रामकृष्ण से गाली-गलौज की। शिवम की मां ने इसका विरोध किया। इस पर युवक ने अपनी मां की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पर उसने रामकृष्ण से भी मारपीट की। साथ ही उनकी कार का शीशा भी तोड़ दिया।
मारपीट के बाद वह दोनों को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकला। महिला ने इसकी जानकारी अपने छोटे बेटे प्रशांत को दी। इसके बाद रामकृष्ण के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। इस पर पुलिस ने आहत महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही आरोपित बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित बेटे की तलाश कर रही है।
आए दिन करता है विवाद
पीड़ित महिला ने बताया कि उनका बड़ा बेटा शिवम आए दिन घर के सामान में तोड़फोड़ करता है। इसके साथ ही वह घर में आने वालों के साथ ही दुर्व्यवहार करता है। उसकी आदतों की वजह से ही महिला दूसरी जगह किराए पर रहती है।





