छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: महिला गिरफ्तार, व्यापारियों को लगाया 20 लाख से अधिक का चूना

Admin2
12 July 2021 5:42 PM IST
छत्तीसगढ़: महिला गिरफ्तार, व्यापारियों को लगाया 20 लाख से अधिक का चूना
x
पूछताछ जारी

सरगुजा। शहर के व्यापारियों से लाखों की ठगी करने वाली शातिर महिला को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. महिला व्यापारियों को झांसे में लेकर वारदात को अंजाम देती थी, लेकिन पुलिस ने महिला ठग के मंसूबे पर पानी फेर दिया. दरअसल, कुछ दिनों पहले अम्बिकापुर शहर के व्यापारियों के द्वारा एसपी से शिकायत कर बताया गया था कि शहर में एक महिला जिसका नाम रानू साहू है. उक्त महिला के द्वारा व्यपारियों से छड़-सीमेंट और अन्य सामानों को शहर के अलग-अलग जगहों पर गिरवा कर व्यपारियों को फर्जी चेक दे देती है.

महिला ने शहर के अलग-अलग व्यपारियों से लगभग 20 लाख से अधिक की ठगी की है. फ़िलहाल आरोपी महिला से पूछताछ जारी है.


Next Story