छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: गांजा बेचते महिला गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
Shantanu Roy
30 Sept 2021 9:36 AM IST

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजनांदगांव। जिले में अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही जिले में अवैध शराब,जुआ,सट्टा, गांजा और मेडिकल स्टोर में मिलने वाली नशे की गोलियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के निर्देश में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम व नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय IPS कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अलेक्जेंडर कीरो के रूप में चिखली पुलिस चौकी थाना कोतवाली प्रभारी चेतन सिंह चंद्राकर ने स्टेशनपारा निवासी हसीना बानो उम्र 40 वर्ष के पास से एक थैले में 1 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा दिया गया है।
Next Story





