छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: महिला गिरफ्तार, वकील को थप्पड़ मारने का मामला

Nilmani Pal
24 Feb 2022 2:39 AM GMT
छत्तीसगढ़: महिला गिरफ्तार, वकील को थप्पड़ मारने का मामला
x

सांकेतिक  फोटो 

छग न्यूज़

दुर्ग। जिला न्यायालय में एक महिला ने वकील को तमाचा मार दिया। जिसके बाद वकील संघ ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराने को लेकर सिटी कोतवाली का घेराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उस पर केस दर्ज कर लिया है।

दरअसल महिला के बेटी का दहेज का केस पिछले 7 साल से कोर्ट में चल रहा है। केस की जानकारी लेने के लिए महिला ने वकील से मुलाकात की। वकील के व्यवहार पर नाराज होकर महिला ने वकील को तमाचा मार दिया। जिसके बाद अधिवक्ता संघ सिटी कोतवाली का घेराव कर दिया।


Next Story