छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पति की हरकतों का पर्दाफाश होते ही पत्नी पहुंची थाने...सास, ससुर और देवर पर लगाया ये गंभीर आरोप

Admin2
28 Jan 2021 3:35 PM GMT
छत्तीसगढ़: पति की हरकतों का पर्दाफाश होते ही पत्नी पहुंची थाने...सास, ससुर और देवर पर लगाया ये गंभीर आरोप
x
पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़। बिलासपुर जिले में पत्नी ने पति की बेवफाई और इस साजिश में पूरे परिवार के शामिल होने का आरोप लगाते हुए कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फदहा थाना चकरभाठा तहसील बिल्हा में रहने वाली 21 वर्षीय ममता बंजारे के अनुसार उसे अपने पति महेंद्र बंजारे के विवाह पूर्व के जीवन के बारे में कुछ पता नहीं था, इसलिए उसने बिना कुछ जाने 13 जून 2020 घोंघाडीह कोटा में रहने वाले गोरेलाल बंजारे के बेटे महेंद्र बंजारे के साथ विवाह कर लिया। विवाह के कुछ दिनों बाद ही ममता को पता चला कि उसके पति महेंद्र का विवाह पहले ही शिव तराई में रहने वाली एक युवती से हो चुका था, लेकिन दोनों एक साथ नहीं रहते थे। इसी के साथ ममता को यह भी पता चला कि उसके पति महेंद्र का अवैध संबंध एक और महिला से भी है, जो तलाकशुदा है। ममता को पता चला कि महेंद्र अक्सर उसके पास जाकर रहता है। ममता का आरोप है कि पति की इस कारगुजारी की जानकारी उसके ससुर, सास और देवर को भी है, जिनके द्वारा अब इस मामले को दबाने उस पर दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। इतना ही नहीं पूरा परिवार ममता को पागल कह कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। ममता ने आरोप लगाया कि इनके द्वारा कभी भी उसके साथ कुछ अनहोनी की जा सकती है, इसीलिए उसने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।


Next Story