छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पत्नी ने की पति की हत्या, फिर शव के पास बैठे रही रातभर

Nil dhankar
1 Dec 2021 5:20 PM IST
छत्तीसगढ़: पत्नी ने की पति की हत्या, फिर शव के पास बैठे रही रातभर
x
छत्तीसगढ़

कोरबा। कोरबा जिले में पत्नी ने अपने ही पति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिर रातभर उसके ही शव के पास बैठे रही। बाद में जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने बताया कि साहब मैंने ही अपने पति को मार डाला है। बताया गया कि खाना परोसने के विवाद में बीवी ने पति की हत्या कर दी। मामला लेमरू थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, लेमरू थाना के देवपहरी गांव में बासिक तिर्की (40) और उसकी बीवी आरिन बाई रहते थे। मंगलवार रात को दोनों पर घर पर ही थे। इस दौरान दोनों के बीच खाना परोसने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरिन बाई ने पास में रखा डंडा उठाया और बासिक के सिर पर कई वार किए। जिससे वह वहीं पर गिर गया, सिर से काफी खून बह गया था। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त आरिन के दोनों बच्चे अपने नानी के घर गए हुए थे।

बताया गया जिस वक्त आरिन बाई ने इस वारदात को अंजाम दिया, तब उसने शराब पी रखी थी। पति-पत्नी दोनों शराब पीने के आदी थे। इसी के चलते दोनों ने खाना खाने के पहले शराब पी थी। उसी वक्त बासिन का दोस्त वहां पर पहुंचा था। दोस्त ने बताया कि वह भी बीच बचाव करने के लिए गया था। मगर आरिन ने उस पर भी डंडा चला दिया। हमले में वह भी घायल हुआ है। घटना के बाद आरिन बाई पूरी रात शव के पास ही बैठी रही।


Next Story