छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जब ग्रामीणों ने शिक्षक की ली क्लास, बीईओ ने नोटिस भी जारी किया, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
25 Sept 2021 7:40 AM IST
छत्तीसगढ़: जब ग्रामीणों ने शिक्षक की ली क्लास, बीईओ ने नोटिस भी जारी किया, जानें पूरा मामला
x

DEMO PIC

दंतेवाड़ा: जिले में एक ऐसे शिक्षक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्कूल टाइम पर बच्चों को पढ़ाने की बजाय अंडे की बिक्री के लिए जाते दिख रहा है। एक आटो रिक्शा में अंडे को लादकर ये शिक्षक दुकानों में बेचने जा रहा था।

बताया जाता है कि शिक्षक कटेकल्याण ब्लॉक के गुडसे प्राथमिक शाला में पदस्थ है। स्कूल के समय पर रोजाना की तरह अंडे बेचने के लिए बाजार जा रहा था। स्कूल के बच्चों ने ग्रामीणों को जब मामले की जानकारी दी, तो ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को सड़क पर ही धर दबोचा और जमकर क्लास ली। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत कटेकल्याण बीईओ से की है। बीईओ ने शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story