छत्तीसगढ़: जब कांग्रेस विधायक ने थाने में जोड़ा हाथ, जानें पूरा मामला

बिलासपुर: मंगलवार की शाम ग्रैंड अंबा होटल में हुए विवाद और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में चलता रहा। वीडियो देखकर लोगों ने पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। बाद में रात को होटल प्रबंधन की ओर से सफाई में पुलिस को CCTV फुटेज दिखाया गया। फुटेज में बारातियों पर कुर्सी फेंकने व होटल के कर्मचारियों और प्रबंधन के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए गए। इस घटना वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। उधर, रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंचे बारातियों को पुलिस ने थाने में बैठा लिया। 5 घंटे तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इससे आक्रोश बढ़ गया और सिंधी समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। इस घटना की शिकायत विधायक शैलेष पांडेय से की गई। तब वे करीब रात 10 बजे खुद थाने पहुंच गए यहां उन्होंने पुलिस अफसरों से बात की। साथ ही हाथ जोड़कर कानून व्यवस्था बनाने के साथ ही उचित निर्णय लेने कहा। उन्होंने वहां कहां कि मैं हाथ जोड़कर इनकी तरफ से हाथ जोड़ता हूं, इन्हें छोड़ दीजिए। उनकी ये कहने के बाद के बाद पुलिस ने बारातियों को छोड़ दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





