छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: आज मौसम शुष्क रहेगा, कल बदलाव होने की संभावना

Nilmani Pal
11 Feb 2022 2:46 AM GMT
छत्तीसगढ़: आज मौसम शुष्क रहेगा, कल बदलाव होने की संभावना
x
छग न्यूज़

रायपुर। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में अब हवा की दिशा उत्तर की ओर होने की संभावना है। इसके चलते प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। सात ही शनिवार 12 फरवरी तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना है। हालांकि अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

इससे मौसम खुशनुमा रहा और प्रदेश भर का मौसम ठंड रहा। इसके चलते ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे हो गया। गुरुवार रात में तेज हवाओं के चलने से मौसम में ठंडक रही। मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से है। इसके प्रभाव से ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आने की संभावना है।


Next Story