छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ Weather: कभी सर्दी कभी गर्मी...जानें मौसम का हाल
jantaserishta.com
19 Feb 2025 8:25 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में तेज सर्दी तो कहीं गर्मी ने दस्तक दे दी है। अभी तक फरवरी का महीना ज्यादातर राज्यों में शुष्क दर्ज हुआ है। लेकिन जल्द ही बारिश की दस्तक देने वाली है। उत्तर भारत में 18 फरवरी की सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में बादल छाए रहे। वहीं, राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
IMD ने 18 से 20 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के चलते तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण तेज आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है।इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी पश्चिमी विक्षोभ के असर से बर्फबारी और बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इन दिनों पहाड़ी इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार, देहरादून सहित सात जिलों में हल्की से हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी को पश्चिमी यूपी में बारिश होने के आसार जताए गए हैं, जबकि इस दौरान पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। प्रदेश में 24 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। बिहार में भी पश्चिम के प्रभाव से पहाड़ों पर बर्फबारी व मैदानी भागों में हल्की वर्षा की संभावना है। 23 फरवरी को सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, शेखपुरा, नवादा व गया के एक या दो स्थानों पर वज्रपात व मेघ गर्जन व हल्की वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 19 फरवरी से मौसम में बदलाव आ सकता है। तापमान में हल्की गिरावट के आसार दिख रहे हैं, लेकिन इसके बाद गर्मी और बढ़ने लगेगी। बता दें कि मध्यप्रदेश के नौ जिलों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान में भी बढ़त आई है। नर्मदापुरम और सिवनी में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, सागर में 16 और भोपाल, इंदौर, खंडवा व रतलाम में पारा 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
छत्तीसगढ़ में अभी से गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। हालांकि, सुबह-सुबह हल्की ठेंड का ऐहसास होता है। लेकिन, दिन और रात में लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। 19 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि संभावित है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 2-3°C की वृद्धि दर्ज की गई। मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहा। अधिकतम तापमान में संपूर्ण छत्तीसगढ़ में 1-2°C की वृद्धि देखी गई।
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ मौसमछत्तीसगढ़ मौसम अपडेटChhattisgarhChhattisgarh weatherChhattisgarh weather update
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





