छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ मौसम ने मई-जून में ज्यादा गर्मी पड़ने की जताई संभावना

Nil dhankar
12 April 2023 9:53 AM IST
छत्तीसगढ़ मौसम ने मई-जून में ज्यादा गर्मी पड़ने की जताई संभावना
x

रायपुर। हवा की दिशा बदलने से अब छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज भी बदल गया है और गर्म हवाएं चलने लगी है। रायपुर का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, आने वाले दिनों में पारा 45 डिग्री तक भी जा सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी में और भी बढ़ोतरी की संभावना है। पिछली बार के मुकाबले इस वर्ष ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है।

प्रदेश भर में सर्वाधिक तापमान सारंगढ़ का 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी संजय बैरागी ने बताया कि प्रदेश में अब हवा की दिशा उत्तर पश्चिम हो गई है। इसके चलते अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। पिछली बार की तुलना में इस बार ज्यादा गर्मी पड़ेगी पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। हालांकि 20 अप्रैल तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और गर्मी बढ़ेगी.20 अप्रैल के बाद मौसम का मिजाज थोड़ा बदल सकता है।

Next Story