छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ मौसम, अभी-अभी मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, जल्दी पढ़ें

jantaserishta.com
23 Jun 2025 12:16 PM IST
छत्तीसगढ़ मौसम, अभी-अभी मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, जल्दी पढ़ें
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ के कई जिलों अगले 3 घंटों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने सरगुजा, बिलासपुर संभाग के अधिकांश जिलों में और बस्तर संभाग के सभी जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है.
मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव , कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद , बलौदा-बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है.
बता दें, मौसम विभाग ने प्रदेश में 2 दिनों के बाद बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना जताई है. बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ ही स्थानों में 2 से 5 सेंटीमीटर तक वर्षा हुई. मजबूत सिस्टम बनने के बाद मानसून की सक्रियता में वृद्धि होगी और बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी.
प्रदेश में अधिकतम तापमान 34.4°C दुर्ग में और सबसे कम तापमान 23.4°C पेण्ड्रारोड व जगदलपुर में दर्ज किया गया. वहीं राजधानी रायपुर में आज तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है, बीते दिन राजधानी का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
मौसम विभाग के अनुसार, एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पूर्व उत्तरप्रदेश और उसके आसपास स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की गतिविधि दर्ज की गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story