छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के मौसम में आज बदलाव होने के आसार

Nil dhankar
3 March 2023 8:35 AM IST
छत्तीसगढ़ के मौसम में आज बदलाव होने के आसार
x
सांकेतिक फोटो  

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव होने की संभावनाएं बन रही है। हवा में नमी के प्रभाव से हल्के बादल के संकेत मिले हैं। प्रदेश के एक दो स्थानों पर आज हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। वैसे तो तापमान में विशेष परिवर्तन नजर नहीं आएंगे। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रायगढ़ में 37.4 डिग्री सेल्सियस, रायपुर में 35.2, माना में 34.4, बिलासपुर में 35.5, पेंड्रा रोड में 34.2, अंबिकापुर में 31.9, जगदलपुर में 34.4, दुर्ग में 34.2, राजनांदगांव 35.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में भी मौसम के मिजाज बदलते नजर आ रहे हैं। जिले के तापमान में इजाफा हुआ है। यहां भी 4 दिन तक बादल छाए रहेंगे। अभी फिलहाल न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पहुंचा है।


Next Story