छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट, भारी बारिश की संभावना

jantaserishta.com
8 Aug 2023 8:00 AM IST
छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट, भारी बारिश की संभावना
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। आज सुबह से ही प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के इलाकों में लगातार बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार यह अनुमान लगाया गया है कि आज भी प्रदेश में मानसून द्रोणिका की वजह से तेज बारिश होगी। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। वहीं एक दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी।
बता दें कि लगातार बारिश से कुछ स्थानों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी रायपुर में रुक-रुककर बारिश हो रही है। मानसूनी तंत्र के प्रभाव से बीते दो दिनों से रायपुर सहित प्रदेश भर में हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश के चलते एक ओर जहां मौसम खुशनुमा हो गया है और ठंडकता बढ़ गई है। वहीं मुख्य मार्गों और गली मुहल्लों में जलभराव की स्थिति हो गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story