छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट: प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना

jantaserishta.com
12 Nov 2021 8:08 AM IST
छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट: प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना
x
फाइल फोटो 

रायपुर। समुद्र से आ रही हवाओं के कारण प्रदेश के मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है। आज प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। वहीं मौसम में बदलाव से ठंड में कमी आई है।

बता दें ​कि गुरुवार से मौसम में बदलाव हुआ है। गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे। जिसके चलते ठंड में कमी आई। आज भी सुबह से हवाएं चल रही है। हवाओं के कारण तापमान में नमी आई है। वहीं मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार है।
बस्तर समेत आधे प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं बादल की वजह से ठंड कम होगी। दिन भर छाए बादल रहेंगे। प्रदेश के सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा में हल्की बारिश के आसार है। बस्तर और कांकेर में भी हल्की बारिश के आसार है। गरियाबंद, बालोद राजनांदगांव, कबीरधाम, बेमेतरा, दुर्ग और धमतरी में भी हल्की बारिश के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story