छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: भगाकर नाबालिग का कर रहा था दैहिक शोषण...आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

Admin2
10 Jan 2021 4:56 PM IST
छत्तीसगढ़: भगाकर नाबालिग का कर रहा था दैहिक शोषण...आरोपी झारखंड से गिरफ्तार
x
पुलिस को मिली सफलता

छत्तीसगढ़। झारखण्ड से कोरबा की एक नाबालिग बालिका को बरामद एव आरोपी को गिरपतार कर पुलिस द्वारा न्यायिक रिमाड पर भेजा गया। कोरबा पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौड़ एव नगर पुलिस अधीक्षक राहुलदेव शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के दिशा निर्देश पर यह कार्यवाही की गई। 20 दिसंबर 2020 को प्रार्थी ने रिपार्ट दर्ज कराई की उसकी नाबालिग पुत्री 19 दिसंबर को घर से बिना बताये कही चली गईं है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पतासाजी के दौरान पता चला की झारखड में सिकंदर उरांव 19 वर्ष साकीन काज़ो मुआटीती थाना भण्डरा जिला लोहरदगा झारखड के साथ है। अपहृत बालिका को आरोपी की कैद से बरामद किया गया। पूछताछ पर पता चला की बालिका को आरोपी बहला फुसला कर उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया।

Next Story