छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: शौचालय का दीवार गिरा, सात वर्षीय छात्रा की मौत
jantaserishta.com
4 Jan 2022 9:09 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्कूल में शौचालय की दीवार गिरने से सात वर्षीय छात्रा की मौत हो गई है।
बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गीतांजलि सिटी फेस-2 के निर्मल ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल में शौचालय की दीवार गिरने से दूसरी कक्षा की छात्रा वैशाली साहू की मौत हो गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वैशाली रोज की तरह मंगलवार को स्कूल गई थी। दोपहर 12 बजे जब वह शौचालय गई तब शौचालय की दीवार उस पर गिर गई। इस घटना में वैशाली के सिर में गंभीर चोट आई।
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी जब स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिली तब वह बालिका को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
अधिकारियों ने बताया कि बच्ची के पिता टिकेश्वर साहू ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने स्कूल संचालक नरेश साहू को हिरासत में लिया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि स्कूल के शौचालय में छत नहीं है तथा उसकी हालत जर्जर है। जब बालिका वहां गई तब दीवार उसके ऊपर गिर गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





