छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: विवेक ढांड बने रेरा के आल इंडिया फोरम के अध्यक्ष

Admin2
30 Oct 2020 8:30 PM IST
छत्तीसगढ़: विवेक ढांड बने रेरा के आल इंडिया फोरम के अध्यक्ष
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ रेरा के अध्यक्ष विवेक ढांड को ऑल इंडिया फोरम ऑफ रेरा (ए.आई.एफ.ओ.आर.ई.आर.ए.) का अध्यक्ष चुना गया है, उनका कार्यकाल एक साल का होगा। ऑल इंडिया फोरम ऑफ रेरा का गठन सभी रेरा के बीच समन्वय स्थापित करने और केंद्र सरकार को रियल एस्टेट सेक्टर के सुधार हेतु आवश्यक सुझाव देने के लिए किया गया है, देश के सभी राज्यों के रेरा के अध्यक्ष ऑल इंडिया फोरम ऑफ रेरा के सदस्य होते हैं।

Next Story