छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप, पुलिस ने 1 को हिरासत में लिया

jantaserishta.com
2 Nov 2021 8:23 AM IST
छत्तीसगढ़: विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप, पुलिस ने 1 को हिरासत में लिया
x
जानिए पूरा मामला.

जशपुरः जिले के पत्थलगांव में धर्मांतरण को लेकर हंगामा हुआ। चंगाई सभा के नाम पर धर्मांतरण करा रहे लोगों को BJYM और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। चंगाई सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन को लेकर युवाओं ने जमकर हंगामा भी किया। युवकों का आरोप है कि जटिल रोगों को दूर करने की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने की तैयारी की जा रही थी।

फिलहाल पत्थलगांव पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है की युवक सरगुजा जिले का निवासी है और रोगों को ठीक करने के बहाने धर्मान्तरण के लिए लोगों को उकसा रहा था.. वहीँ पुलिस अधिकारी का कहना है कि सभा का आयोजन करने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story