छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: हाथी के हमले से ग्रामीण की हालत गंभीर, इलाज जारी

Nilmani Pal
4 Sept 2021 11:23 AM IST
छत्तीसगढ़: हाथी के हमले से ग्रामीण की हालत गंभीर, इलाज जारी
x
CG NEWS

रायगढ़। वन मंडल धरमजयगढ़ अंतर्गत क्रोन्धा जंगल में हाथी के हमले से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। एम्बुलेंस की मदद से उसे तत्काल धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रायगढ़ रेफर कर दिया है।वहीं वन विभाग की ओर से तत्काल सहायता राशि के रूप में दस हजार रुपये की आर्थिक मदद घायल व्यक्ति के परिजनों को दिया।

इस संबंध मे मिली जानकारी मुताबिक हाथी के हमले से घायल हुए युवक का नाम शेखर राठिया है,जो की खाना खाने के बाद लघुशंका करने खेत के ही पास में गया था ,इसी दरमियान उसका सामना एक जंगली हाथी से हो गया ,और फिर क्या था जंगली हाथी ने अपने पैर से युवक के सीने पर कुचलने का प्रयास किया। वही नजदीक में गांव के औऱ भी कुछ लोग खाना खा रहे थे, उन्होंने युवक की चीख पुकार सुनकर तुरंत मौके पर दौड़ कर पहुचे,और हाथी को वहां से किसी तरह खदेड़ा। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत के मद्दे नजर उसे जिला चिकित्सालय रायगढ़ रेफर कर दिया गया है।

Next Story