छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ वीडियो: कोर्ट में महिला ने की सुसाइड करने की कोशिश

Nilmani Pal
27 Oct 2021 4:35 PM IST
छत्तीसगढ़ वीडियो: कोर्ट में महिला ने की सुसाइड करने की कोशिश
x
VIDEO

कोरबा। कोरबा न्यायालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला जिला न्यायालय की छत पर चढ़कर कूदने का प्रयास करती नजर आयी। जब कुछ लोगों ने इस महिला को देखा तब उसे रोकने का प्रयास शुरू हुआ। इस बीच पुलिस भी आ गई। काफी देर तक प्रयास के बाद महिला को सकुशल नीचे उतारा गया। पता चला है कि महिला PWD कॉलोनी रामपुर के समीप झोपड़पट्टी की रहने वाली है। उसका कहना है कि वह पारिवारिक दिक्क्तें झेलते-झेलते तंग आ गई है, इसलिए उसने खुदकुशी करने का प्रयास किया। रामपुर पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि महिला का अपने पति से विवाद है और कुटुंब न्यायालय में इनका प्रकरण चल रहा है।



Next Story