छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

Nil dhankar
1 May 2022 1:39 PM IST
छत्तीसगढ़: युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
x

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में पुरानी रंजिश के कारण एक युवक की 4 बदमाशों ने जमकर पिटाई कर दी। इससे युवक घायल हो गया, जिले इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही बदमाशों ने युवक को रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी है। मामला जिले के तारबाहर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार दयालबंद के नारियल कोठी में रहने वाला आयुष गोरख 20 अप्रैल को अपनी बाइक बनवाने के लिए अग्रसेन चौक गया। यहां दुकान बंद होने से वापस आ रहा था।

इस दौरान एक जिम के पास तारबाहर क्षेत्र में रहने वाले साहिल साहू, कृष्णा साहू, पुष्कर व अन्य ने उसका रास्ता रोका और पुरानी रंजिश को लेकर अश्लील गाली-गलौच करते बेसबाल, हाकी स्टीक व हाथ मुक्के से मारपीट की। इससे आयुष के पीठ, सिर, हाथ और पैर में चोट लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही आरोपियों ने आयुष को रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए। मामले में पुलिस ने मारपीट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.


Next Story