छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: स्टाफ नर्स भर्ती के लिए प्रमाण पत्रों का सत्यापन शुरू...अंतिम तिथि 4 फरवरी तक

Admin2
28 Jan 2021 10:45 AM IST
छत्तीसगढ़: स्टाफ नर्स भर्ती के लिए प्रमाण पत्रों का सत्यापन शुरू...अंतिम तिथि 4 फरवरी तक
x

छत्तीसगढ़। संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा बस्तर संभाग हेतु जारी 151 स्टाफ नर्स के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया था। सत्यापन उपरान्त संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें कार्यालय द्वारा पात्र-अपात्र की सूची विभागीय वेबसाईट (www.cghealth.nic.in) व बस्तर जिले वेबसाइट(www.bastar.gov.in) पर देखे जा सकते हैं। पात्र-अपात्र के संबंध में दावा-आपत्ति हेतु 28 जनवरी से 04 फरवरी 2021 तक दावा-आपत्ति कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर उपरोक्त दिवसों में कार्यालयीन समय प्रातः 10.30 बजे से संध्या 5.30 बजे तक लिखित में प्रस्तुत कर सकते हैं। डाक द्वारा या अन्य किसी माध्यम से तथा निर्धारित समय सीमा पष्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Next Story