छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: वाहन ने बच्ची को कुचला, हुई मौत, गुस्से में लोगों ने किया हंगामा

jantaserishta.com
10 Feb 2021 8:23 AM IST
छत्तीसगढ़: वाहन ने बच्ची को कुचला, हुई मौत, गुस्से में लोगों ने किया हंगामा
x
बताया जा रहा है कि बच्ची आज सुबह स्कूल जाने के लिए निकली थी.

बिलासपुर:- मस्तूरी इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार वाहन ने मासूम बच्ची को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मौत से भड़के लोगों ने हंगामा किया। जानकारी के अनुसार हादसा लावर मोड़ के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बच्ची आज सुबह स्कूल जाने के लिए निकली थी। सड़क पर एक तेज रफ्तार वाहन ने मासूम को अपनी चपेट ले लिया। वाहन के पहिए के नीचे आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित किया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story