छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 10 महीने पहले मर चुकी महिला को लगाया टीका, CMHO ने मांगा जवाब

Nil dhankar
30 March 2022 3:17 PM IST
छत्तीसगढ़: 10 महीने पहले मर चुकी महिला को लगाया टीका, CMHO ने मांगा जवाब
x
छग

बिलाईगढ़। बलौदाबाजार जिले में कोविड टीकाकरण में गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। इस पर कलेक्टर के निर्देश पर टीकाकरण में गंभीर लापरवाही बरतने के चलते स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम ओडकानन के निजी टीकाकरण वेरिफायर गजानंद खूंटे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

उन्हें 24 घन्टे के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी द्वारा दिया गया है। इस संबंध में जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ एमपी महिस्वर ने बताया कि बिलाईगढ़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम ओडकानन निवासी सगुन बाई पति गोविंद राम जांगड़े उम्र 65 वर्ष 5 मई 2021 को रात्रि 2 बजकर 5 मिनट में श्री मेडिसिन हॉस्पिटल रायपुर में निधन हो चुका है। किंतु सगुन बाई को 27 मार्च 2022 को कोविडशील्ड का द्वितीय डोज लगाया जाना उल्लेख है। जो कि गंभीर चूक है। इस पूरे मामले में कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।


Next Story