छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनावः आज होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, सुबह 9 बजे से शुरू होगी मतगणना

jantaserishta.com
23 Dec 2021 12:00 AM IST
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनावः आज होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, सुबह 9 बजे से शुरू होगी मतगणना
x
मतगणना

रायपुरः छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों के 1 हजार 345 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 23 दिसंबर यानि आज हो जाएगा। आज सुबह सभी नगरीय निकायों के लिए काउंटिंग शुरू होगी। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लिया है। वहीं किसी भी प्रकार के खतरे से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

बता दें कि प्रदेश के 15 नगरीय निकायों के 370 वार्डों के लिए 20 दिसंबर को मतदान हुआ था। सभी नगरीय निकायों के मिलाकर प्रदेश में कुल 60 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर तीन बजे तक परिणाम सामने आ जाएंगे। इधर कांग्रेस और बीजेपी ने अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story