छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: अज्ञात युवकों ने दंपत्ति के घर किया पथराव, सिविल लाइन में अपराध दर्ज

Shantanu Roy
19 Sep 2021 3:46 PM GMT
छत्तीसगढ़: अज्ञात युवकों ने दंपत्ति के घर किया पथराव, सिविल लाइन में अपराध दर्ज
x

Demo Pic

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र के जरहाभाठा मिनी बस्ती में दो युवक घर में पथराव कर रहे थे। मना करने पर युवकों ने महिला व उसके पति पर हमला कर दिया। इस मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मिनीबस्ती निवासी श्याम बाई गहरे पति धर्मेंद्र गहरे गृहणी हैं। शनिवार की रात वह परिवार सहित खाना खाने के बाद सो गई।

इस बीच रात करीब 11.40 बजे पत्थर फेंकने की आवाज आई। इस पर महिला उठकर बाहर निकलीं, तब मोहल्ले के युवक अभय व समीर पत्थर फेंक रहे थे। उनकी हरकतों को देखकर महिला ने उन्हें मना किया। तब दोनों एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।

इधर विवाद होने की आवाज सुनकर श्यामबाई के पति धर्मेंद्र की भी नींद खुल गई। उनके बाहर निकलने पर युवक ने शराब की बोतल को फोड़कर महिला के ऊपर हमला कर दिया। इससे महिला का हाथ कट गया।
इतने युवकों ने धर्मेंद्र को पकड़कर बेल्ट व मुक्के से मारपीट शुरू कर दी और घसीटने लगे। इस दौरान उनकी बेटी पूनम भी बाहर निकली और बीच-बचाव करने लगीं। तब विवाद शांत हुआ। बाद में आहत महिला रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
आए दिन उत्पात मचाते हैं नशेड़ी युवक
आहत महिला ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के नशेड़ी युवक आए दिन उत्पात मचाते हैं और घर में पथराव करते हैं। शनिवार की रात भी उनके घर में पथराव कर रहे थे। इस बीच महिला ने उन्हें देख लिया। तब युवकों ने विवाद शुरू कर दिया। महिला के बेटे देव गहरे ने बीच-बचाव कर युवकों को भगाया। इसके बाद वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची।
Next Story