छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: नदी किनारे मिली अज्ञात महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
Shantanu Roy
28 Sept 2021 11:02 PM IST

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायगढ़। सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोरथ के निकट महानदी में आज एक महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के द्वारा मामले की जानकारी सरिया पुलिस को दी गई। सरिया पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है आसपास के क्षेत्रों में पहचान कराए जाने की कोशिश की जा रही है। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष बताया जा रहा है।
Next Story





