छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: विश्वविद्यालय ने छात्रों से परीक्षा फीस के नाम पर वसूले 9 करोड़ रूपए...जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
26 Jun 2021 7:00 AM IST
छत्तीसगढ़: विश्वविद्यालय ने छात्रों से परीक्षा फीस के नाम पर वसूले 9 करोड़ रूपए...जानिए पूरा मामला
x

फाइल फोटो 

पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़: सरगुजा: ऑनलाइन एग्जाम के बाद भी सरगुजा के संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय ने छात्रों से परीक्षा फीस के नाम पर 9 करोड़ वसूले। जब छात्रों ने इसका विरोध किया तो फीस की कुछ राशि वापस करने की बात कह रहे हैं, लेकिन राशि वापसी में कई दिग्गतें है। जो विश्वविद्यालय प्रबंधन के लिए सिर दर्द बन गया है।

सरगुजा संभाग का ये संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय है। कोरोना संक्रमण की वजह से इस साल ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई। लेकिन विश्वविद्यालय ने परीक्षा फीस के नाम पर 84 हजार से ज्यादा छात्रों से करीब 9 करोड़ रुपए वसूले। ऐसे में छात्र संगठन अब फीस वापसी की मांग कर रहे हैं।
छात्र संगठनों के विरोध के बाद विश्वविद्यालय ने कुछ फीस वापस करने की बात कह रही है। लेकिन सबसे बड़ी समस्या है कि छात्रों को पैसे कैसे वापस किए जाए। क्योंकि ज्यादातर छात्रों ने कैफे के जरिए फीस जमा की है। अगर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं, तो पैसे कैफे संचालकों को जाएंगे।
बहरहाल कोरोना काल में छात्रों की माली हालत पहले ही ठीक नहीं है। ऐसे में छात्रों के ऑनलाइन एग्जाम के बाद भी पूरी फीस की वसूली करना विश्विद्यालय की मंशा पर सवाल खड़े करता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story