छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: बर्फ फैक्ट्री में अज्ञात चोरों ने तोडा ताला, अपराध दर्ज
Nil dhankar
19 April 2021 5:14 PM IST

x
DEMO PIC
रायपुर। राजधानी में जारी लॉकडाउन में भी चोरी के मामले कम नहीं हो रहे है। मुसीबत के समय में भी चोरों को चोरी करने से कोई रोक नहीं पाता है। ऐसा ही एक मामला माना थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बर्फ फैक्ट्री से आया है।
जिसमें फैक्ट्री का ताला तोड़कर कापर पाइप काटकर चोरी कर लेने की रिपोर्ट माना कैम्प थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार शदाणी नगर निवासी केशव दास 54 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी की बर्फ बनाने की फैक्ट्री है।
18 अप्रैल को फैक्ट्री जाने पर पता चला कि किसी ने फैक्ट्री का ताला तोड़कर मशीन में लगा 18 से 20 किलो कापर पाइप काटकर चोरी कर लिया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
Next Story





