छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: तालाब किनारे अर्धविकसित बच्चा झाड़ी में मिला, भ्रूण को कुत्तों ने नोच खाया

jantaserishta.com
3 Jan 2022 9:08 PM IST
छत्तीसगढ़: तालाब किनारे अर्धविकसित बच्चा झाड़ी में मिला, भ्रूण को कुत्तों ने नोच खाया
x
पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक भ्रूण को कुत्तों ने नोच खाया। लोगों को इस बात का पता तब चला जब लोगों ने कुत्तों को एक तालाब किनारे उस खाते हुए देखा। जिसके बाद एक कुत्ता उसका एक टांग लिए मोहल्ले की तरफ चला गया। यह देखकर सब दंग रह गए। फिर पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे मकेश्वर वार्ड की है। मकई तालाब किनारे अर्धविकसित बच्चा झाड़ी में मिला, जिसे कुत्तों का झुंड खा रहा था। आसपास के लोगों ने कुत्तों को भगाया, तो एक कुत्ता टांग लेकर इधर-उधर भागने लगे। बाद में कुत्ता उसे बीच मोहल्ले में छोड़कर भाग गया। वो काफी देर तक मुंह में टांग लिए यहां वहां घूम रहा था।
घटना के बाद वार्ड पार्षद प्रकाश सिन्हा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। टीआई भुनेश्वर नाग सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। सड़क पर पड़े शिशु के टांग को अब पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस अफसरों के मुताबिक अवैध संबंध के चलते अर्ध विकसित भ्रूण को फेंक दिया गया होगा, जिसके चलते आवारा कुत्तों ने बच्चे को नोच खाया। भ्रूण के पैर को देख कर 24 घंटे पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही इसका खुलासा होगा। बच्चे को किसने फेंका इसकी जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story