छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बेकाबू ट्रेलर ने बाप-बेटे को मारी ठोकर, एक की मौत

Admin2
12 July 2021 6:28 PM IST
छत्तीसगढ़: बेकाबू ट्रेलर ने बाप-बेटे को मारी ठोकर, एक की मौत
x
BREAKING

रायगढ़ जिले के खरसिया में तेज रफ्तार ट्रेलर ने सोमवार को बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सक्ती के वार्ड नम्बर 15 निवासी शिव कुमार शर्मा अपने बेटे विजय कुमार शर्मा के साथ रायगढ़ जा रहे थे। खरसिया के रानीसागर चौक के पास खरसिया की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक सवार पिता-पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाईक में बैठे शिव कुमार शर्मा की मौके पर ही मौत हो गयी है। वहीं पुत्र विजय कुमार शर्मा घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस घटना की जाचं कर रही है।


Next Story