छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पुरानी रंजिश के चलते चाचा ससुर ने की दामाद व भतीजी की पिटाई, अपराध दर्ज

Shantanu Roy
16 Sept 2021 8:26 PM IST
छत्तीसगढ़: पुरानी रंजिश के चलते चाचा ससुर ने की दामाद व भतीजी की पिटाई, अपराध दर्ज
x

Demo Pic

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिलासपुर। रतनपुर में पुरानी रंजिश को लेकर चाचा ससुर ने दामाद और भतीजी की पिटाई कर दी। मारपीट से आहत दंपती ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सिंघरी में रहने वाले गौतम भारद्वाज रोजी मजदूरी करते हैं। गुरूवार की दोपहर वे घर से तालाब की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनका चाचा ससुर विरेंद्र कोसले मिला। उसने अपने दामाद को अपनी भतीजी को बुलाकर लाने के लिए कहा।

इस पर गौतम अपनी पत्नी सकिना भारद्वाज को घर से बुला लाया। उसके आते ही विरेंद्र ने अपने बड़े भाई कालिका के साथ मिलकर भतीजी सकिना और दामाद गौतम की पिटाई करने लगे। उनका जमीन को लेकर पहले भी विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपित वहां से चले गए। पीड़ित दंपती ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story