छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: शराब की तस्करी करते दो युवक गिरफ्तार...2700 रूपए की मदिरा बरामद

Admin2
1 Jun 2021 7:53 AM IST
छत्तीसगढ़: शराब की तस्करी करते दो युवक गिरफ्तार...2700 रूपए की मदिरा बरामद
x
मोटरसाइकिल भी जब्त

राजनांदगांव। अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत गेंदटोला थाना क्षेत्र में महाराष्ट्र निर्मित मदिरा लाते दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा। प्रभारी उप निरीक्षक अमृत साहू के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर ग्राम मेटेपार से फाफामार की ओर से बाइक पर आ रहे दो व्यक्तियों को रोका। उनसे पूछताछ व तलाशी लेने पर एक थैले में 45 पॉव महाराष्ट्र निर्मित शराब कीमत लगभग 2700 रुपये बरामद। पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल कीमत 60 हजार रुपए जब्त की। आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

Next Story